फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: यशस्वी के दोहरे शतक के बाद बुमराह का 'सिक्सर', इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 171 रन की बढ़त

Sat, 03 Feb 2024 07:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

IND vs ENG 2nd Test Highlights Day 2: भारतीय टीम दूसरे दिन पहली पारी में 396 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड को उसने 253 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी में टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आज एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। टीम इंडिया ने खेल समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाकर लिए।
विज्ञापन
यशस्वी जयसवाल और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने लगातार दूसरे दिन अपना दबदबा कायम रखा। बल्लेबाजी के बाद उसने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। यशस्वी जायसवाल ने शनिवार (तीन फरवरी) को अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने अंग्रेज बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। उन्होंने छह विकेट लेकर भारत को बड़ी बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


भारतीय टीम दूसरे दिन पहली पारी में 396 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड को उसने 253 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी में टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आज एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। टीम इंडिया ने खेल समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाकर लिए। यशस्वी 15 और रोहित 13 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की कुल बढ़त अब 171 रन की हो गई।

दोहरा शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारत ने दूसरे दिन पहली पारी में 60 और जोड़े
भारत ने पहले दिन के स्कोर 336/6 से आगे बल्लेबाजी शुरू की। यशस्वी 179 और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज अश्विन थे। उन्होंने अपने स्कोर में 15 रन और जोड़े। वह 37 गेंद पर 15 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर बेन फोक्स को कैच थमा बैठे। भारत को सातवां झटका 364 रन के स्कोर पर लगा। अश्विन के बाद बल्लेबाजी के लिए कुलदीप यादव उतरे। इसी बीच, यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा कर लिया। 

यशस्वी 209 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 290 गेंदों का सामना किया। यशस्वी ने अपनी पारी में 19 चौके और सात छक्के लगाए। उन्हें भी एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। जॉनी बेयरस्टो ने यशस्वी का कैच लिया। अब भारत का स्कोर आठ विकेट पर 383 रन हो गया। यहां से टीम इंडिया ने 13 और जोड़े। उसने नौवां झटका जसप्रीत बुमराह और 10वां झटका मुकेश कुमार के रूप में लगा। बुमराह नौ गेंद पर छह रन बनाकर रेहान अहमद का शिकार बने। वहीं, मुकेश को शोएब बशीर ने जो रूट के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। कुलदीप यादव आठ रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए एंडरसन, बशीर और रेहान ने तीन-तीन विकेट लिए। टॉम हार्टले को एक सफलता मिली। इस तरह भारत ने दूसरे दिन अपने पहली पारी में 60 और जोड़े।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह ने इंग्लैंड की पारी को किया तहस-नहस
इंग्लैंड की टीम हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी। इससे ऐसा लग रहा था कि यहां भी वह कुछ कमाल दिखा पाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम की पारी को 300 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया। इंग्लैंड के लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन यहां रोहित शर्मा की टीम ने किसी को भी बड़ी पारी नहीं खेलने दिया।

इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने 47 रन का योगदान दिया। जॉनी बेयरस्टो 25, ओली पोप 23, बेन डकेट और टॉम हार्टले 21-21 रन बनाकर आउट हुए। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट फिर से फेल हो गए। वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। बेन फोक्स, रेहान अहमद और जेम्स एंडरसन ने छह-छह रन बनाए। शोएब बशीर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें