शनिवार को गोड्डा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'इस यात्रा का उद्देश्य, ये है कि भाजपा नफरत फैला रही है और हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में अन्याय हो रहा है गरीबों को साथ, कमजोर वर्गों के साथ, युवाओं के साथ और किसानों के साथ...।'
राहुल गांधी ने कहा 'अगर अदाणी का नाम लिया जाता है तो लोग सेकेंड में समझ जाते हैं..नरेंद्र मोदी ही उनकी पूंजी हैं। हम लैंड ट्रिब्यूनल बिल लाए, पीएम मोदी ने उस बिल को रद्द कर दिया। सभी के साथ अन्याय हो रहा है और अदाणी से न्याय हो रहा है।'
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'यह एक विचारधारा की यात्रा है। एक तरफ वो विचारधारा है जो बंटवारे में विश्वास रखती है और दूसरी तरफ वो विचारधारा है जो एकता, भाईचारे और सद्भाव में विश्वास रखती है।'