फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Encounter: तेलंगाना में पुलिस के साथ गोलीबारी में दो महिला कैडर समेत छह माओवादी ढेर; दो कमांडो घायल

Thu, 05 Sep 2024 10:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने घटनास्थल से दो एके47 राइफल, एसएलआर समेत छह हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
हथियार बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार को पुलिस और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में माओवादी संगठन की दो महिला कैडर समेत छह माओवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तेलंगाना पुलिस की नक्सल रोधी शाखा ‘ग्रेहाउंड्स’ के दो कमांडो भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के करकागुडेम थाना के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि माओवादियों की टीम पड़ोसी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आ रही है। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए विशेष दस्ते को मोर्चे पर लगाया। इलाके में छानबीन शुरू की गई। तभी यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि मौके से दो महिला कैडर समेत छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। उनकी पहचान जानने की कोशिश हो रही है। उन्होंने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि मृतकों में माओवादियों का एक वरिष्ठ कैडर भी शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल से दो एके47 राइफल, एसएलआर समेत छह हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें