फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम के रोड शो से पहले बेंगलुरु पुलिस की एडवाइजरी; लोगों से इन सड़कों का प्रयोग ना करने को कहा

Sat, 06 May 2023 09:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला. बेंगलुरु

सार

कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मतों की गिनती 13 मई को होगी।  
विज्ञापन
रीवा में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। दरअसल, 36.6 किलोमीटर के रोड शो कार्यक्रम में बदलाव करते हुए भाजपा ने उसे दो दिनों में बांट दिया था। आज यानी  शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उन्होंने 26 किमी लंबा रोड शो किया। अब रविवार को वह सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कुछ विशेष इलाकों में सड़कों पर जाने से बचें, ताकि प्रधानमंत्री का रोड शो सुचारू रूप से  हो सके। इससे पहले इसे एक दिन में पूरा किया जाना था, लेकिन बेंगलुरु के लोगों को आने वाली परेशानियों को देखते हुए इसे बदलने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में जिन सड़कों को सूचीबद्ध किया है, उनमें राजभवन रोड, मेखरी सर्किल, रेस कोर्स रोड, टी चौदैया रोड, रमना महर्षि रोड, ओल्ड एयरपोर्ट रोड, सुरंजनदास रोड, एम.जी. रोड, ब्रिगेड रोड, जगदीश नगर क्रॉस, जे.बी.नगर मेन रोड, बीईएमएल जंक्शन, न्यू थिप्पसंद्रा मार्केट, 80 फीट रोड इंदिरानगर, न्यू थिप्पसंद्रा रोड, 12वीं मेन रोड 100 फीट, रोड इंदिरानगर, कावेरी स्कूल, सीएमएच रोड, 17वां एफ क्रॉस आदर्श जंक्शन, हलासुरु मेट्रो स्टेशन और ट्रिनिटी जंक्शन शामिल हैं। 

यातायात पुलिस ने इसमें तय समय सीमा के दौरान शहर के इन हिस्सों में यात्रा करने वाले नागरिकों से असुविधाओं से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि  कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मतों की गिनती 13 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें