फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की एम्बुलेंस के इंतजार में सड़क पर मौत, कमिश्नर ने परिवार से मांगी माफी

Sat, 04 Jul 2020 09:32 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
अनिल कुमार ने परिवार से मांगी माफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बंगलूरू में एक कोरोना वायरस संक्रमित तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने की वजह से मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को मरीज को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसकी पत्नी ने अस्पताल में एंबुलेंस के लिए फोन किया। दो घंटे के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब वो अपने पति के साथ सड़क किनारे इंतजार करने लगीं। एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके चलते मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया और सड़क पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शनिवार को बंगलूरू महानगर पालिका कमिश्नर अनिल कुमार मृतक के घर पहुंचे और उनके परिजनों से एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के लिए माफी मांगी। कमिश्नर अनिल कुमार ने 55 वर्षीय मृतक के परिवार के साथ मुलाकात की और महानगर पालिका ओर से माफी मांगी। बीबीएमपी ने बिना शर्त माफी मांगी। बीबीएमपी के आयुक्त ने ट्वीट किया कि हमारे कर्मचारी स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते थे।

मृतक की पत्नी ने बताया कि सांस लेने की समस्या होने पर वह अपने पति का इलाज घर पर करवा रही थी। हालांकि, जैसे ही मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसकी हालत और खराब हो गई। पत्नी ने अस्पताल को सूचित किया और एक एम्बुलेंस के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन


चूंकि एंबुलेंस आने में देर हो रही थी। इस वजह से परिवार के सदस्यों ने मरीज को एक ऑटोरिक्शा से अस्पताल ले जाने का फैसला किया। हालांकि, जैसे ही वह अपने घर से बाहर निकले, सड़क पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। बंगलूरू महानगर पालिका के आयुक्त ने कहा है कि घटना की जांच कराई जाएगी। कोरोना वायरस संकट के प्रभारी मंत्री आर अशोक ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बंगलूरू शहर में 33 घंटों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। बंगलूरू और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार रात 8 बजे से शुरू होकर यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें