बेंगलूरू मेट्रो टोकन चोरी की घटना से जूझ रही है।
बेंगलूरू मेट्रो के यात्री पिछले 7 सालों में करीब 2 लाख टोकन अपने साथ ले जा चुके हैं। यात्री टोकन सोवेनियर के तौर पर ले जाते हैं और कुछ शराररती तत्व मजाक में भी टोकन ले जाते हैं। टोकन चोरी होने की वजह से बेंगलूरू मेट्रो 35 लाख रुपये का नुकसान उठा चुका है।
टोकन खोने या यू कहें यात्रियों द्वारा मजाक में साथ ले जाने की इस जानकारी का खुलासा एक आरटीआई के जरिये हुआ है। मेट्रो के टोकन खोने की यह कोई पहली घटना नहीं है दिल्ली मेट्रो को भी टोकन खोने की घटना से दो-चार होना पड़ा था।
मेट्रो की चाक चौबंद व्यवस्था को यात्री अकसर ही धत्ता बताते रहे हैं। जिन यात्रियों से टोकन खो जाते हैं, उसके लिए तो उन्हें ही जुर्माना देना पड़ता है लेकिन बहुत सारे यात्री टोकन को चालाकी से अपने घर ले जाते हैं।