आंध्र प्रदेश से एक बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने छात्र को यूरिन मिला हुआ
जूस पीने के लिए मजबूर किया। यह छात्र मात्र पांच साल का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी
टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते शनिवार की है।
पुलिस ने बताया कि मामला आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का है। यहां टीचर ने पांच साल के बच्चे को यूरिन मिला हुआ जूस पीने के लिए मजबूर किया। पीड़ित चिराला-पेराला शहर में स्थित एसपीआर विद्या संकल्पना विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है।