फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने तुर्की में निखिल जैन संग लिए सात फेरे

Thu, 20 Jun 2019 08:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
1 of 6
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
तृणमूल की नवनिर्वाचित सांसद और बंगाली फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां ने तुर्की के बोडरम में कोलकाता के मशहूर कपड़ा व्यवसायी निखिल जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई।
विज्ञापन

2 of 6
नुसरत जहां - फोटो : Instagram
शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शरीक हुए। शादी से पहले ही वह तुर्की के दक्षिणी एजियन तट पर स्थित मुगला प्रांत के पोर्ट टाउन पहुंच गए थे। नुसरत के माता-पिता और अन्य करीबी रिश्तेदार उनके साथ 16 जून को रवाना हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
नुसरत ने शादी के मौके पर मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी का लंहगा पहना था। वहीं निखिल ने भी सब्यसाची की डिजायन की हुई शेरवानी पहनी थी।

4 of 6
नुसरत जहं - फोटो : Instagram
नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। बंगाली अभिनेत्री और जाधवपुर से सांसद मिमि चक्रवर्ती जो नुसरत की दोस्त हैं वह भी शादी में शरीक हुईं।
विज्ञापन

5 of 6
निखिल जैन - फोटो : Instagram
29 साल की नुसरत निखिल के कपड़ा श्रृंखला का चेहरा रही हैं। हालांकि दोनों का परिचय पिछले साल ही हुआ। नुसरत जहां ने साल 2010 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नुसरत जहां - फोटो : Instagram
2019 के लोकसभा चुनाव में वह टीएमसी के टिकट पर बशीरघाट सीट से मैदान में उतरीं और जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार सायंतन बसु को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें