फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को झटका: अभिनेत्री श्राबंती ने दिया इस्तीफा, बंगाल चुनाव से पहले ही पार्टी में हुई थीं शामिल

Thu, 11 Nov 2021 12:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

श्राबंती चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने के बाद बंगाल में विकास का वादा किया था और खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित बताया था।
विज्ञापन
1 of 5
बंगाली एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी। - फोटो : Social Media
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा में टूट का सिलसिला जारी है। कई नेता जो चुनाव से ठीक पहले पार्टी का हिस्सा बने थे, अब भाजपा छोड़ने का एलान करने लगे हैं। इनमें सबसे ताजा नाम बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी का है। श्राबंती ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से कहा, "मैं भाजपा से अपने सभी रिश्ते तोड़ रही हूं। वह पार्टी जिसके लिए मैंने आखिरी राज्य चुनाव लड़ा था। वजह है- पहल करने और गंभीरता के साथ बंगाल के हितों को आगे बढ़ाने में कमी।"
विज्ञापन

मोदी के विजन से बताया था खुद को प्रभावित

2 of 5
श्राबंती चटर्जी - फोटो : facebook.com/srabanti.actress
गौरतलब है कि श्राबंती चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने के बाद बंगाल में विकास का वादा किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
श्राबंती चटर्जी - फोटो : Facebook@shrabanti chatterjee
उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी का सम्मान करती हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ज्यादा प्रभावित हूं। 

4 of 5
श्राबंती चटर्जी - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल का उतना विकास नहीं हो पाया है जितना होना चाहिए था, इसलिए भाजपा को एक मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार से थी सीधी टक्कर

5 of 5
श्राबंती चटर्जी। - फोटो : Social Media
पश्चिम बंगाल की बेहाला पश्चिम सीट पर भाजपा की उम्मीदवार श्राबंती चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पार्थ चटर्जी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। जहां श्राबंती को इस सीट पर हार मिली थी, वहीं पार्थ लगातार पांचवीं बार इसी सीट से विधायक बने थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें