फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: सीएम ममता ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SIR के दौरान भाजपा की मदद के लिए काटे गए मतदाताओं के नाम

Mon, 02 Mar 2026 05:47 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

Politics: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य की विपक्षी राजनीतिक पार्टी- भाजपा के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। सीएम ममता ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि SIR के दौरान भाजपा की मदद करने के लिए मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। सीएम ममता ने और क्या कहा? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। इसके कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में जवाबी हमला करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग दोनों पर गंभीर आरोप लगाए। राज्य में अब चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
विज्ञापन


अमित शाह ने अपनी रैली में ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस बार चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवर्तन यात्रा राज्य में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए निकाली गई है। रैली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार को कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर घेरा।

मतदाता सूची को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में असली मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई की गई। ममता बनर्जी ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ईरान-इस्राइल युद्ध का असर: दिल्ली में फंसे पत्रकार ने सुनाई व्यथा, भारतीय ने बढ़ाए मदद के हाथ; वीडियो वायरल

भवानीपुर सीट का दिया उदाहरण
ममता बनर्जी ने कहा कि उनके खुद के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी वोटर बचा रहेगा तो भी वह चुनाव जीत जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को निशाना बनाते हुए कहा कि यह बंगाल में भाजपा की आखिरी राजनीतिक यात्रा साबित होगी।
विज्ञापन


मतदाता सूची में बड़े बदलाव से बढ़ी सियासत
राज्य में जारी विशेष पुनरीक्षण के बाद लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और बड़ी संख्या में मतदाताओं की पात्रता जांच के दायरे में रखी गई है। इसे लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है। एक तरफ भाजपा इसे चुनाव प्रक्रिया की सफाई बता रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। चुनाव नजदीक आते ही बंगाल की राजनीति और अधिक गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें