फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा, हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

Tue, 07 Dec 2021 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में होने वाले नगर निकाय चुनावों में हिंसा को लेकर भाजपा  सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। पार्टी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका में कहा कि भाजपा सदस्यों के साथ 19 को होने वाले चुनाव के पहले हिंसा की जा सकती है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में  चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल टीएमसी और विपक्षी पार्टी भाजपा एक बार फिर आमने-सामने है।  19 दिसंबर को राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर भाजपा सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। पार्टी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी लगाकर चुनावों के पहले केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। यह याचिका भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने दाखिल की है। वकील मेनका गुरुस्वामी ने मुख्य न्यायाधीश एन वी रमणा से दायर याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन



 याचिका में कहा है कि 19 दिसंबर से नगर निगम के चुनाव शुरू होने हैं। विपक्षी पार्टी के सदस्यों को पीटा जा रहा है और धमकाया जा रहा है। हम केंद्रीय बलों की तैनाती चाहते हैं। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि ये सभी चुनावी मुद्दे हैं, इसके लिए जमीन पर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। वैसे कोर्ट जल्द ही  इसे अपने नजर से देखेगा

टीएमसी ने त्रिपुरा में केंद्रीय बलों की मांग की
वहीं, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्य त्रिपुरा में निकाय चुनावों के दौरान राजनीतिक हिंसा को लेकर शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। टीएमसी ने याचिका में त्रिपुरा में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें