फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनावः  सातवें चरण का थमा शोर, 26 अप्रैल को 34 सीटों के लिए होगा मतदान, कोविड के चलते 72 घंटे पहले प्रचार बंद

Fri, 23 Apr 2021 10:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव आयोग ने घटाई प्रचार की अवधि
  • तीन दिन पहले प्रचार बंद, अंतिम दो चरण का मतदान शेष
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच हो रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया। इस चरण में 26 अप्रैल को राज्य की 34 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। प्रचार मतदान से 72 घंटे पहले समाप्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


सातवें चरण में मालदा भाग एक, कोलकाता दक्षिण, मुर्शिदाबाद भाग एक, पश्चिम बर्धमान भाग एक और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 86,78,221 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 44,44,634 पुरुष, 42,33,358 महिलाएं और 229 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्धमान जिलों के नौ-नौ, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के छह-छह तथा कोलकाता दक्षिण के चार विधानसभा क्षेत्रों में 12,068 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


समसेरगंज और जंगीपुर में दो उम्मीदवारों के निधन के बाद इन दोनों सीटों पर मतदान को स्थगित कर दिया है। इन दोनों सीटों पर मतदान के लिए 16 मई की तारीख तय की गई है।
 
ममता के गढ़ भवानीपुर पर नजर
इस चरण में कोलकाता के दक्षिणी हिस्से खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की सीटों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित होगा। बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनावी मैदान में उतरी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल सोवनदेब चट्टोपाध्याय को भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अभिनेता से नेता बने रुद्रनील घोष को इस सीट से खड़ा किया है।

भगवा दल ने रासबिहारी से लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा को तृणमूल कांग्रेस के देबाशीष कुमार के खिलाफ खड़ा किया है। कोलकाता पोर्ट क्षेत्र में राज्य के मंत्री एवं शहर के महापौर फरहाद हकीम के सामने भाजपा के अवध किशोर गुप्ता और कांग्रेस के मोहम्मद मुख्तार की चुनौती होगी।  इनके अलावा बालुरघाट, मालदा, चंचल, हरिश्चंद्रपुर, लालगोला, मुर्शिदाबाद और फरक्का क्षेत्रों पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित रहेगा।

आयोग ने रोड शो व रैलियों पर लगा दी है रोक
देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग ने बंगाल चुनाव में रोड शो और वाहन रैलियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। आयोग ने 500 से अधिक लोगों की जनसभा को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपनी सभी रैलियां रद्द कर दीं और उन्हें डिजिटल तरीके से आयोजित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 23 अप्रैल को डिजिटल रैली की। इसमें भी भाजपा और तृणमूल ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें