फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: तृणमूल की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार, 27 अप्रैल को वारदात को अंजाम देकर हो गया था फरार

Sat, 18 May 2024 10:52 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पोर्ट ब्लेयर से पश्चिम बंगाल के एक टीएमसी नेता के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। 27 अप्रैल को दो गुटों की झड़प में उनकी हत्या हो गई थी।
 
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोर्ट ब्लेयर से पश्चिम बंगाल के एक टीएमसी नेता के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। 27 अप्रैल को दो गुटों की झड़प में उनकी हत्या हो गई थी।
विज्ञापन


कोलकाता के उत्तरी इलाके बागुईआटी में एक टीएमसी नेता संजीव दास पोटला के गुट और एक अन्य गुट के बीच जमकर झड़प हो गई थी। उनकी बेटी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अर्जुनपुरा पश्चिम पारा में टकराव हुआ। बात मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चलने तक जा पहुंची। जिसमें संजीव दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दास के परिवार का आरोप है कि इस हत्या के पीछे टीएमसी के कार्यकर्ता थे। 
विज्ञापन


इसके बाद से पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि इस अपराध को अंजाम देने के बाद कपिल जो कि इस मामले का मुख्य आरोपी विमान से पोर्ट ब्लेयर भाग गया। वह न्यू टाउन और उनके आसपास के होटलों का मालिक है। वहीं दक्षिण अंडमान की एसपी निहारिका भट्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल ने आरोपियों की जानकारी दी थी। हमने तुरंत तलाश शुरू की। साथ ही पश्चिम बंगाल से भी एक टीम यहां भेजी गई।

दोनों टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर कपिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कपित सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कपिल को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें