फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 चीनी एप पर प्रतिबंध के बाद से खफा है बीजिंग, भारत ने कहा-सुरक्षा कारणों से लगाया प्रतिबंध

Tue, 14 Jul 2020 05:38 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैन चीनी एप - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा 59 चीनी मोबाइल एप पर लगाए प्रतिबंध का मुद्दा चीन ने हाल ही में नई दिल्ली में हुई राजनयिक स्तर की बैठक में उठाया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, चीन के इस पक्ष पर भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से इन एप पर प्रतिबंध लगाए गए। सरकार किसी कीमत पर नहीं चाहती कि वह अपने नागरिकों की गोपनीय जानकारी किसी दूसरे के साथ साझा करे। प्रतिबंध का फैसला खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद लिया गया, जिसमें पता चला था कि लोगों की जानकारी लीक हो रही है।
विज्ञापन


देश की एकता और संप्रभुता को खतरा

एप से देश की एकता और संप्रभुता, रक्षा क्षेत्र और देश की सुरक्षा को खतरा था। इसी कारण इन्फॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्ट 69ए के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भारत का कर्तव्य है कि वो अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के अधिकारों की रक्षा करे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें