फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटला हाउस : कभी एनकाउंटर को फर्जी और आतंकियों को बताया था मासूम, अब दिग्विजय सिंह की बोलती बंद

Sun, 21 Mar 2021 02:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बाटला हाउस एनकाउंटर माममले में शुरू से ही विवादों में रहे हैं। दिग्विजय सिंह बाटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए कई मंचों से इसके विरोध में आवाज उठाते रहे हैं। वहीं अब अदालत की ओर से बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में शामिल एक आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी बोलती बंद हो गई है।

विज्ञापन


रविवार को मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार का एक साल पूरा होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस दौरान, वहां उनसे एक पत्रकार ने बाटला हाउस पर हाल ही में आए फैसले को लेकर सवाल पूछा, इस पर दिग्विजय सिंह खासा नाराज हो गए और बोले कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार के कामों के लेखा-जोखा को लेकर है, बाटला हाउस को लेकर नहीं, तो इससे संबंधित सवाल क्यों पूछा जा रहा है। कार्यक्रम से संबंधित सवाल पूछा जाना चाहिए। 

बाटला हाउस पर पूछा सवाल, तो भड़क गए दिग्विजय सिंह 
पत्रकार की ओर से बाटला हाउस मामले को लेकर बार-बार सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेता भड़क गए। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संयत करते हुए जवाब दिया कि बाटला हाउस मुठभेड़ पर अदालत का फैसला आ गया है, तो इस पर मेरा कुछ भी कहना अब सही नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्शीद का दावा, रो पड़ीं थी सोनिया गांधी 

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने बाटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया था, तो दूसरी तरफ सलमान खुर्शीद ने यह दावा किया था कि एनकाउंटर में मारे गए लड़कों की तस्वीरें देखकर सोनिया गांधी रो पड़ीं थीं। हालांकि, अब अदालत के फैसले के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी क्लीन चिट देते हुए बाटला हाउस एनकाउंटर को बिल्कुल सही ठहराया था। अदालत के इस फैसले के बाद एनकाउंटर पर दिए गए कांग्रेस नेताओं के बयानों की कड़ी आलोचना हो रही है।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया यह आरोप 
भाजपा हमेशा से ही बाटला हाउस एनकाउंटर को सही बताती रही है। पार्टी ने एकनाउंटर को फर्जी बताने वाले कांग्रेसी नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा दांव पर लगाने का आरोप भी लगाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें