राहुल ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा
इससे पहले असम में अपना संबोधन से पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए लिखा, इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ मित्रो की कमाई।
आरएसएस व मोदी सरकरा पर राहुल का हमला
इससे पहले असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिना नाम लिए आरएसएस व मोदी सरकरा पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी, सीएए और किसान आंदोलन जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि असम के लोगों को दिल्ली जाने के बाद अपनी संस्कृति और भाषा नहीं भूलनी चाहिए। नागपुर में पैदा हुई एक सेना पूरे देश को नियंत्रित कर रही है।
असम की आवाज पर असम का नियंत्रण होना चाहिए
राहुल ने कहा, लोकतंत्र का मतलब असम की आवाज पर असम का नियंत्रण होना चाहिए। अगर हम इसमें छात्रों को शामिल नहीं करते हैं तो यहां लोकतंत्र हो ही नहीं सकता। युवाओं को सक्रिय रूप से राजनीति में आना चाहिए और असम के लिए लड़ना चाहिए। जब आपको लगता है कि आपका राज्य लूटा जा रहा है तो आपको युद्ध लड़ना चाहिए, लेकिन प्यार से, लाठी-पत्थरों से नहीं।
क्या हुआ वादा?
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने चाय बागान के मजदूरों को 351 रुपये दिहाड़ी दिलाने का वादा किया था, लेकिन उन्हें 167 रुपये ही मिल रहे हैं। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कुछ दिन पहले असम का दौरा कर चुकी हैं। उस दौरान बागान में चाय की पत्तियां तोड़ते हुए उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी।