फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 7.3 टन प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक

Fri, 30 Jul 2021 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

तमिलनाडु में पुलिस ने शुक्रवार को दो वाहनों ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए। मामले में वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार की सुबह दो वाहनों से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्नाटक में बंगलूरू से तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हाईवे पर निगरानी सख्त कर दी थी। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लॉरी मार्केट में बंगलूरू की दो लॉरियां खड़ी हैं। यह जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मार्केट पहुंची। यहां दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर इनमें से 7.3 टन प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार ये पशुओं के चारे की बोरियों में भरे हुए थे।

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए इन तंबाकू उत्पादों की बाजार में कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  पुलिस ने इन वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और इन प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की राज्य में सप्लाई करने वाले की पहचान करने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें