फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: बीएसएफ ने बांग्लादेशी सीमा रक्षक को मारी गोली; तस्कर के भेष में भारतीय सीमा में घुसने की कर रहा था कोशिश

Tue, 23 Jan 2024 09:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारियों ने बताया कि ये घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बोंगांव इलाके में तब हुई जब बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने कांटेदार तार की बाड़ को तोड़कर भारत में घुसने की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा सुरक्षा बल ने तस्कर के वेश भारत में घुसने की कोशिश कर रहे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के एक जवान को गोली मार दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। बीएसएफ अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ये घटना सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बोंगांव इलाके में हुई। ये घटना तब हुई जब बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने कांटेदार तार की बाड़ को तोड़कर भारत में घुसने की कोशिश की। 

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, जब वे भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे तब बीएसएफ की गश्ती इकाई ने इस पर एतराज जताते हुए पूछताछ शुरू की। इस दौरान जवानों और तस्करों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। झगड़े के दौरान, बीएसएफ गश्ती दल पर हथियारों से हमला किया गया। इसपर आत्मरक्षा में गश्ती इकाई ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के दौरान हमलावरों में से एक को चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि तस्वीर से पहचान करने पर पता चला कि मृत व्यक्ति मोहम्मद रियासुद्दीन था, जो बीजीबी में सिपाही के रूप में कार्यरत था और पशु तस्करों के साथ घूम रहा था। हालांकि उसके भारतीय सीमा में घुसने के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें