फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: कपड़ों को लेकर कर्मचारी ने दी महिला पर तेजाब फेंकने की धमकी, कंपनी ने जॉब से निकाला

Fri, 11 Oct 2024 03:47 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में एक कर्मचारी ने एक व्यक्ति को संदेश के जरिए उसकी पत्नी के पहनावे को लेकर तेजाब फेंकने की धमकी दी, जिसके बाद कंपनी ने मैसेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां एक कर्मचारी ने अपने सह कर्मचारी की पत्नी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। जिसके बाद अंसार नाम के दूसरे कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस और कंपनी के कार्यकारिणी सदस्यों से की। इस मामले में कंपनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धमकी भरे संदेश के आधार पर आरोपी कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी कर्मचारी की पहचान निकित शेट्टी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बता दें एक बिजनेस डेवलपमेंट प्रोफेशनल निकित शेट्टी ने अंसार नाम के शख्स को धमकी दी थी कि वह अपनी पत्नी के पहनावे को लेकर उस पर तेजाब फेंकने धमकी दी थी। इस घटना के बाद कंपनी ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी शख्स को कंपनी से निकाल दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने भी धमकी देने वाले शख्स निकित शेट्टी के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है।

संदेश भेजकर दी थी धमकी
जानकारी के अनुसार निकित शेट्टी ने बीते 9 अक्तूबर को एक निजी संदेश में अंसार को कथित तौर पर कहा कि कृपया अपनी पत्नी को अच्छे कपड़े पहनने के लिए कहें, खासकर कर्नाटक में, वरना मैं उसके चेहरे पर तेजाब फेंक सकता हूं। जिसके बाद अंसार ने ये सूचना तुरंत पुलिस को दी और उस संदेश का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अंसार ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कर्नाटक के डीजीपी और मुख्यमंत्री के साथ-साथ डिप्टी सीएम को टैग करते हुए लिखा, कि यह गंभीर मामला है। एक व्यक्ति मेरी पत्नी के पहनावे को लेकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। कृपया इस व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पीड़ित शख्स ने ये भी कहा- मुझे नहीं लगता कि इस संस्थान में महिलाएं सुरक्षित हैं। 

अंसार ने कंपनी का धन्यवाद किया
संदेश में निकित शेट्टी की तरफ से दी गई धमकी के बाद कंपनी ने संज्ञान लेने के बाद उसे कंपनी से निकाल दिया, जिसके बाद अंसार ने कंपनी को धन्यवाद कहा और लिखा कि जिस आदमी ने मेरी पत्नी पर एसिड अटैक की धमकी दी थी, उसकी नौकरी चली गई। कंपनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया। मेरी मदद करने के लिए सभी लोगों का शुक्रिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें