फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बाल ठाकरे ने की थी इंदिरा गांधी की तारीफ, पूर्व प्रधानमंत्री को बताया था दमदार नेता

Mon, 11 Nov 2019 09:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंदिरा गांधी, बाल ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने की तैयारी में है। इसी दौरान भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और बाला साहेब ठाकरे की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इंदिरा गांधी और बाला साहेब साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर शिवसेना की तरफ से वायरल की जा रही है।

विज्ञापन


गांधी परिवार पर हमलावर रहने वाले बाल ठाकरे ने इंदिरा गांधी की तारीफ की थी। बाल ठाकरे ने कहा था कि इंदिरा गांधी में दम था। जो वह करना चाहती थीं कर डालती थीं। बांग्लादेश का युद्ध उन्होंने जीता। तब उनको वाजपेयी साहब (अटल बिहारी वाजपेयी) ने दुर्गा मां का अवतार कहा था।

बाल ठाकरे को मुस्लिम विरोधी माना जाता है पर उनकी मानें तो वे ऐसा नहीं सोचते थे। उन्होंने 1999 में एक इंटरव्यू में कहा था कि हम मुस्लिमों के विरोधी नहीं हैं। सिर्फ पाकिस्तान परस्त, जिहादी और देशद्रोही मुस्लिमों के ही विरोधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें