फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ठाकरे की 96वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- एक उत्कृष्ट नेता के रूप में हमेशा याद रहेंगे

Sun, 23 Jan 2022 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाल ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी। उनका जन्म 1926 में हुआ था, वहीं मृत्यु 2012 में हुई। 
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बाल साहेब ठाकरे को एक उत्कृष्ट नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, जो हमेशा लोगों के साथ खड़े रहे। 

विज्ञापन


पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा- मैं बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह एक उत्कृष्ट नेता के रूप में हमेशा याद आते रहेंगे, जो हमेशा लोगों के लिए खड़े रहे। 

2012 में हुई थी मृत्यु 
एक कट्टर हिंदुत्ववादी के नेता के रूप में बालसाहेब ठाकरे को याद किया जाता है। उनका जन्म 1926 में हुआ था और उन्होंने शिवसेना की स्थापना की। शिवसेना 2019 में गठबंधन तोड़ने से पहले लंबे समय तक भाजपा की सहयोगी पार्टी रही। ठाकरे की 2012 में मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें