फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाना मांझी के लिए बहरीन के पीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ

Mon, 29 Aug 2016 03:06 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
बहरीन के प्रधानमंत्री - फोटो : BBC
विज्ञापन
बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल-खलीफा ने ओडिशा के गरीब आदिवासी दाना मांझी को आर्थिक मदद दी है। गल्फ डिजिटल न्यूज की खबर के मुताबिक, प्रिंस खलीफा ने जब दाना मांझी के बारे में पढ़ा तो उन्हें बेहद पीड़ा हुई।
विज्ञापन


दाना मांझी तब सुर्खियों में आए थे जब उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली और उन्हें अपनी पत्नी को लाश को कंधे पर रखकर 12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। गल्फ डिजिटल न्यूज की खबर के मुताबिक, प्रिंस खलीफा के दफ्तर ने भारत स्थित बहरीन दूतावास में संपर्क किया और कुछ धनराशि देकर दाना मांझी की मदद की।

खबर में कहा गया है कि प्रिंस खलीफा ने जब दाना मांझी के बारे में पढ़ा तो उन्हें लगा कि किसी भी तरह इस व्यक्ति की मदद करनी चाहिए।

दाना मांझी के मुताबिक, अस्पताल ने उनकी मदद करने से इंकार कर दिया था और उनके पास बस यही एक चारा था कि वह अपनी पत्नी की लाश को ख़ुद ही उठा कर अपने गांव लेकर जाएं जो काफी दूरी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें