फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton Coach Arrested: बंगलूरू में 16 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने बैडमिंटन कोच को किया गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 11:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बंगलूरू में एक बैडमिंटन कोच को अपनी 16 साल की छात्रा के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में एक बैडमिंटन कोच को 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची उसी कोच से प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया, जब लड़की की दादी ने अपने फोन पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं। दरअसल, नाबालिग ने अपनी दादी के फोन से अपनी कुछ नग्न तस्वीरें किसी अज्ञात नंबर पर भेजी थीं। उन्होंने तुरंत बच्ची के माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब उसकी मां ने पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि कोच ने उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र देने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया और उसे इस बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी। कोच ने उसे डराया-धमकाया।

कोच पर लगे गंभीर आरोप
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ने दो साल पहले बंगलूरू के एक खेल केंद्र में बैडमिंटन कोचिंग के लिए दाखिला लिया था। कोच ने कथित तौर पर कई मौकों पर उसका यौन शोषण और उत्पीड़न किया। वह उसे अपने घर भी ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन


शिकायत में क्या-क्या आरोप?
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 10वीं की परीक्षा के बाद वह अपनी दादी के घर चली गई और 30 मार्च को उसने अपनी दादी के मोबाइल फोन से कोच के कहने पर अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं।

POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तमिलनाडु के मूल निवासी कोच के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने कबूल किया अपराध
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई मौकों पर लड़की का यौन शोषण किया था और उसने उसकी नग्न तस्वीरें ली थीं। तस्वीरें उसके फोन से बरामद भी की गईं। अधिकारी ने बताया कि उसके फोन में अन्य लड़कियों की नग्न तस्वीरें भी पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें