भारतीय वायुसेना के लापता विमान सुखोई-30 के खोजी अभियान पर मौसम का असर पड़ा है। सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट के असम और अरुणाचल प्रदेश के आसपास क्रेश होने की आशंका व्यक्त की गई है। बुधवार को खराब मौसम की वजह से खोजी अभियान में बाधा पहुंची। वायुसेना के सूत्रों ने हालांकि कहा कि खराब मौसम के बाद भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सुखोई जेट में दो पायलट सवार थे। असम के तेजपुर स्थित वायुसेना के बेस से मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद से ही यह लापता हो गया था। इसके बाद विमान को खोजने का अभियान चलाया गया। जिसमें हेलीकाप्टर से भी मदद ली गई।