फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहले शादी करके मर्दानगी साबित करें महंत आदित्यनाथ'

Wed, 04 May 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
कौमी सलामती कौंसिल की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए नगर विकास मंत्री आजम खान ने एक बार फिर राज्यपाल राम नाईक और भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कई तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि महंत भला मोहब्बत की बात क्या जाने। वे पहले शादी करें और मर्दानगी साबित करें। शादी कर नस्ल बढ़ाएंगे तो मोहब्बत खुद सीख जाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी शादी नहीं की है वे कुंठित हो जाते हैं। वहीं किताब के जरिए गोविंदा पर राज्यपाल की टिप्पणी के मसले पर उन्होंने कहा कि भाजपा से उनके करीबी रिश्ते हैं। आरएसएस का वे अभिन्न हिस्सा हैं। दो साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है फिर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। इस मामले में राज्यपाल की चुप्पी केंद्र पर सवाल उठाती है।

आजम मंगलवार की शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महामहिम से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वे बुजुर्ग है और उनका वे पूरा सम्मान करते हैं। कहा, थोड़े नाराज हैं मगर उन्हें मना लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि महामहिम को उनके सेक्रेटरी को यह बताना चाहिए था कि विधानसभा में हर कोई सदस्य के हैसियत से हैं न कि मंत्री के। कोई भी सदस्य राजभवन से नहीं जनता से सीधे चुनकर विधानसभा पहुंचा है। अगर किसी प्रस्ताव पर राजभवन हस्ताक्षर नहीं करेगा तो इससे जनता का नुकसान होगा, इस बात को हम विधानसभा में नहीं कहेंगे तो कहा जाकर कहेंगे।

'महंत क्या जाने मोहब्बत, शादी कर मर्दानगी साबित करें'

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेयर से खर्च का हिसाब लेने के लिए की जा रही कवायद में राज्यपाल अड़ंगे डाल रहे, इसके पीछे उनकी मंशा बेईमान मेयरों को बचाना है।

साक्षी महराज द्वारा तलाक प्रथा को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वे बलात्कारी है और उन्होंने अपनी शिष्या के साथ बलात्कार किया, ऐसे व्यक्ति को मुसलमानों के मामले में टिप्पणी करने का कोई हक नहीं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कोई फंड वापस नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि सपा ने कभी भी मुस्लिमों को चार फीसदी रिजर्वेशन की बात नहीं क ही। केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ही 40 फीसदी गाय काटी जाती थी। उन्हीं के समय 40 फीसदी गाय का मांस एक्सपोर्ट किया जाता था। उन्होंने कहा कि दो साल में अभी तक उनकी कोई भी योजना जमीन पर नहीं दिखाई पड़ी। बड़े-बड़े दावों के सिवा गंगा की सफाई के लिए दो रुपये तक का बजट नहीं पास हो सका।
विज्ञापन

पागलखाने में आजम का इलाज कराएं सीएम: योगी

भाजपा सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि मंत्री आजम खान का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर आगरा या बरेली के पागलखाने में उनका इलाज कराएं।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रदेश व सरकार के संवैधानिक संस्था को सम्मान न दे और देश की संस्कृति और संत परंपरा के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करे, निश्चय ही वह मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। ऐसे लोग देश और समाज दोनों के लिए खतरनाक हैं।

सांसद ने ये बातें आजम खान की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में कहीं। उन्होंने कहा कि मानसिक तौर पर बीमार लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर रहने का कोई हक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें