फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां का प्रधानमंत्री मोदी पर अटपटा बयान

Mon, 23 May 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने रविवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीर छोड़े। कहा कि मोदी जी- अब पत्नी को भी घर ले आइए...। मोदी जी के घर जब बेटा अथवा बेटी होगी तब खुद बधाई देने जाऊंगा। बेटियों को अधिकार की बात तो तभी सार्थक होगी जब मोदी जी के खुद बेटी होगी।
विज्ञापन


एक स्वागत समारोह के दौरान बेटियों को अधिकार वाले पीएम के बयान पर आजम खां ने यह बात कही। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि पहले दिन से कहता आया हूं कि मोदी जी अपनी मां को साथ रखें। दो साल बाद उन्होंने मेरी बात मान ली है। अब देश को भरोसा दिलाना होगा कि जिंदगी भर मोदी अपनी मां को साथ रखेंगे।

आजम खां ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धोखे से ठग लिया। हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान का नारा देने वाले अवाम के दुश्मन हैं। पुरी के शंकराचार्य कह चुके हैं कि जिस  मुल्क का बादशाह झूठ बोलेगा उस मुल्क में सूखा पड़ेगा। बर्बाद हो जाएगा और जनता परेशान रहेगी। शंकराचार्य की बात सही साबित हो रही है। चुनौती दी कि अवाम के लिए जो उन्होंने किया है, अगर भाजपा के बड़े-बड़े नेता करके दिखा दें तो उनके नाम गुलामी लिख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें