फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले, 'मुलायम ने मुझे दिल में रखा, यह बड़ी बात है'

Mon, 23 May 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पल्हना (आजमगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने रामधन को अपने दिल में नहीं रखा, सोनिया ने प्रणव मुखर्जी को नहीं रखा, गांधी ने नेहरू को और अटल बिहारी ने आडवाणी को अपने दिल में नहीं रखा लेकिन मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को अपने दिल में रखा। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का हर बयान मेरे लिए रक्षा कवच का काम करता है। मैं समाजवादी पार्टी का हूं और रहूंगा। अमर सिंह रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव तरवां आए थे।

अमर सिंह का विमान लखनऊ से सुबह 10.40 बजे मंदुरी हवाई पट्टी पर उतरा। वहां से वह सीधे अपने पैतृक गांव तरवां पहुंचे। गांव पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। घर पर उन्होंने ग्राम देवता की पूजा की। इसके बाद वह मां पाल्हमेश्वरी धाम पहुंचे।
विज्ञापन


बवाली मोड़ पर कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने लाल डिग्गी बंधा स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भी पूजा की। इसके बाद वे विमान से लखनऊ रवाना हो गए। इस मौके पर मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर, प्रभाकर सिंह, रामबचन सिंह, आलोक सिंह, कंचन यादव, सुनीता सिंह, राना सिंह, छेदी यादव प्रधान, रामाधार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें