फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: आजम खां जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, चुनाव में प्रचार के लिए लगाई गुहार

Sun, 23 Jan 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

आजम ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उनकी शेष तीन जमानत याचिकाओं पर जानबूझ कर देर करवा रही है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर जेल में करीब दो साल से बंद रामपुर से सपा सांसद आजम खां ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जमानत अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन


आजम ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उनकी शेष तीन जमानत याचिकाओं पर जानबूझ कर देर करवा रही है ताकि वह विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से प्रचार अभियान में शामिल न हो सकें। 


उन्होंने कहा कि कई मामलों में उनको आरोपी बनाया गया है मगर वह अन्य मामलों में जमानत हासिल करने में सफल रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ दर्ज तीन आपराधिक मामलों में जानबूझकर कार्यवाही में देर की जा रही। गौरतलब है कि यूपी में 403 विस सीटों के लिए 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होंगे और मतों की गणना 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें