आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फेस्टिवल ऑफ इंडिया थीम पर आयोजित चित्रांजलि अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पर्व विशेष पुरस्कार अमर उजाला के वरिष्ठ फोटोग्राफर विवेक निगम को मिला।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद नागपुर और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 23वें चित्रांजलि फेस्टिवल प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण और प्रदर्शनी समारोह का उद्धघाटन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल व मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने किया।
केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन के अवसर पर तैयार कॉफी टेबल बुक को महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया और कहा कि यह संसद के वाचनालय का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। 23 वें चित्रांजलि पुरस्कार वितरण में शामिल फोटोग्राफर गुरदास दुआ ने कहा कि देश के 24 राज्य, 2700 फोटोग्राफर और 6500 से अधिक छायाचित्रों में से 25 सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन हुआ।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन मुंबई के हरि महीधर और लखनऊ के अनिल रसाल सिंह (लखनऊ) ने किया। जबलपुर से शुरू होकर यह प्रदर्शनी देश में अन्य स्थानों पर भी आयोजित की जाएगी। जबलपुर के फोटो पत्रकार स्व. महेन्द्र चौधरी की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन ने राष्ट्रीय स्तर का यह पहला फोटो पत्रकारिता पुरस्कार स्थापित किया है।