ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भारत माता की जय नहीं बोलने संबंधित दिए गए बयान के विरोध में लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है।
बृहस्पतिवार को सीसीएसयू के छात्र नेता सीसीएसयू के छात्रों ने विरोध किया। बृहस्पतिवार को विवि मेन गेट से तेजगढ़ी चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। छात्रों ने तेजगढ़ी चौराहे पर ओवैसी का पुतला फूंका। छात्र नेता शंभू पहलवान ने कहा कि जो ओवैसी की जीभ काटकर लाएगा उसे 21 लाख रुपये का ईनाम देंगे। ईनाम की राशि चंदे से जुटाई जाएगी। आशीष भाटी, मनीष चौधरी, श्वेतांक त्यागी, दुष्यंत जाटव, अतीकुर रहमान, असलम, हर्ष, शुभम आदि शामिल रहे।
उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौहम्मद इमरान ने बयान की निंदा की। उन्होंने अपने खून से भारत माता की जय लिखते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिये अल्पसंख्यक समाज को बदनाम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से असदुद्दीन ओवैसी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग की। इस दौरान हाजी सईद, सुशील गोस्वामी, हाजी शफीक, मौ. नईम, हाजी इशरत आदि रहे।