हैदराबाद में हंगामा- यात्रियों ने लगाए नारे
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार और गुरुवार को हालात बेहद खराब रहे। इस वजह से 37 उड़ानें रद्द हुईं, कई यात्री रातभर फंसे रहे, कोई उचित सूचना या व्यवस्था नहीं की गई। इस दौरान कुछ यात्री गुस्से में एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए, 'इंडिगो बंद करो… इंडिगो मुर्दाबाद' कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 12 घंटे से अधिक इंतजार कराया गया, होटल या व्यवस्था नहीं दी गई, हर घंटे कहा गया- 'क्रू आने वाला है।'
यह भी पढ़ें -
EC: विधि आयोग का दावा- चुनाव टालने का निर्वाचन आयोग को दिया गया प्रस्तावित अधिकार मनमाना नहीं
गोवा में भी अफरा-तफरी: 11 उड़ानें रद्द, 25 में देरी
गोवा के दाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी स्थिति सामान्य नहीं रही। इसमें 11 उड़ानें रद्द हुईं और 25 घंटों की देरी से चलीं, इससे चलते यात्री एयरलाइन से निराश और परेशान नजर आए।
सरकार की चेतावनी और उम्मीद
इंडिगो के हालात पर समीक्षा बैठक नागरिक उड्डयन मंत्री की अध्यक्षता में भी की गई है। मंत्री ने, हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) को निर्देश दिया कि सभी एयरपोर्ट यात्रियों को मदद और जानकारी दें। वहीं डीजीसीए को टिकट किराए पर सख्ती से नजर रखने को कहा है, ताकि संकट के बहाने किराया न बढ़ाया जाए। सरकार और डीजीसीए की सख्त निगरानी के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होगी। लेकिन अभी के लिए यात्रियों को उड़ान की स्थिति जांचकर ही हवाई अड्डे पहुंचने की सलाह दी गई है।
इंडिगो को नागरिक उड्डयन मंत्री का निर्देश
नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इंडिगो को संभावित उड़ान रद्द होने की सूचना यात्रियों को पहले से देने का निर्देश दिया है। वहीं उड़ानों में व्यवधान के बीच, मंत्री नायडू ने इंडिगो की तरफ से नए उड़ान शुल्क मानदंडों के कार्यान्वयन के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की। नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने इंडिगो से कहा कि परिचालन को तत्काल सामान्य किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि मौजूदा स्थिति के कारण हवाई किराए में वृद्धि न हो।