फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Albanese India Visit: PM मोदी और राष्ट्रपति से मिले ऑस्ट्रेलियाई पीएम, उठा हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा

Fri, 10 Mar 2023 06:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अल्बानीज के साथ दो मंत्री और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। एंथनी अल्बानीज आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे थे। वहीं, गुरुवार को मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इसके बाद गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले ऑस्ट्रेलियाई पीएम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के बीच हैदराबाद हाउस में लंबी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने कई मुद्दों पर आपसी सहमति जताई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा भी उठाया। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों के ऊपर लगातार हमलों की खबरें आ रहीं हैं। यकीनन इसने भारत में लोगों को चिंतित किया। इसको लेकर मैंने प्रधानमंत्री अल्बानीज से चर्चा की। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि उनकी सरकार के लिए भारतीयों की सुरक्षा सबसे अहम है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने और क्या कहा? 
मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'सुरक्षा सहयोग हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इंडो पैसेफिक क्षेत्र में हम लोग आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। इसपर चर्चा हुई है। रक्षा के क्षेत्र में हमने पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय समझौते किए हैं।'
  • आज हमने विश्वस्त और मजबूत वैश्विक सप्लाई चेन को विकसित करने के लिए भी आपसी सहयोग पर विचार विमर्श किया। हम क्लीन हाइड्रोजन और सोलर में भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
  • रक्षा के क्षेत्र में हमने पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय समझौते किए हैं जिसमें एक दूसरे की सेनाओं के लिए लॉजिस्टिक्स सपोर्ट भी शामिल है। हमारी सुरक्षा एजेसियों के बीच भी नियमित और उपयोगी सुचना का आदान प्रदान और हमने इसे और सुदृढ़ करने पर चर्चा की है। 
  • दोनों देशों की सेनाओं ने लॉजिस्टिक सेवाओं का आदान-प्रदान किया। युवा सैनिकों के बीच संपर्क और रिश्ते बढ़ाने के लिए नई स्कीम शुरू की है। हमने विश्वस्त और मजबूत सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए बात की है।
दोनों देशों के बीच कई मसलों को लेकर हुए समझौते
दोनों देशों के बीच शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार समेत कई मसलों को लेकर समझौते भी हुए। 

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने आस्ट्रेलियाई पीएम का स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया। साथ ही अल्बनीस पीएम मोदी से भी मुलाकात की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पीएम कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने कही यह बात
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार अपने यहां भारतीय समुदाय को सुरक्षित और सकारात्मक परिवेश उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह बात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत में कही। राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार राष्ट्रपति भवन में अल्बनीज का स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।
 

साथ ही बयान में कहा कि नेताओं ने महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को जल्द से जल्द पूरा करने के अपने इरादे की घोषणा की, जो पिछले साल हस्ताक्षरित ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर आधारित होगा। प्रधानमंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया ऑडियोविजुअल सह-उत्पादन समझौते द्वारा प्रस्तुत क्षमता पर भी चर्चा की। यह समझौता दोनों देशों में कुशल नौकरियों, रचनात्मक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजनाओं के विकास का समर्थन करेगा।

ऑस्ट्रेलिया पीएम कार्यालय ने कहा कि नेताओं ने खुले, स्थिर और समृद्ध भारत-प्रशांत के लिए दोनों देशों की साझा महत्वाकांक्षा के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया-भारत रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने इस साल पहली बार ऑस्ट्रेलिया द्वारा मालाबार अभ्यास की मेजबानी का स्वागत किया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त हैं
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अल्बानीज ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त हैं और पार्टनर भी हैं। हम रोज अपने संबंध को और मजबूत कर रहे हैं। इसके बाद पीएम अल्बानीज ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। 
 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले ऑस्ट्रेलियाई पीएम
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मुख्य पहलुओं पर चर्चा की। जयशंकर ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा। उनकी यात्रा और आज का वार्षिक शिखर सम्मेलन हमारे संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाएगा।'

INS विक्रांत पर गए थे ऑस्ट्रेलियाई पीएम
इससे पहले गुरुवार को अल्बानीज मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर भी सवार हुए। इस दौरान भारतीय नौसेना ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इतना ही नहीं आईएनएस विक्रांत पर वह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के कॉकपिट में भी बैठे। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने अल्बानीज के साथ भारत के सबसे बड़े विमानवाहक पोत के बारे में विवरण और जानकारी साझा की। बता दें कि अल्बानीज आईएनएस विक्रांत पर जाने वाले पहले विदेशी प्रधानमंत्री हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत शीर्ष स्तरीय सुरक्षा भागीदार 
ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने गुरुवार को आईएनएस विक्रांत का भी दौरा किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पीएम मोदी के निमंत्रण पर नवनियुक्त, भारतीय डिजाइन और भारत में निर्मित आईएनएस विक्रांत पर आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरी यात्रा भारत-प्रशांत और उससे आगे ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण के केंद्र में भारत को रखने की मेरी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि हम दोनों अपने व्यापार और आर्थिक भलाई के लिए इंडो-पैसिफिक में समुद्री लेन तक मुक्त और खुली पहुंच पर निर्भर हैं। हम नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और इंडो-पैसिफिक को खुला, समावेशी और समृद्ध सुनिश्चित करने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता साझा करते हैं।

पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
उन्होंने कहा कि भारत की नौसेना के प्रतिभाशाली और उच्च पेशेवर पुरुषों और महिलाओं के साथ बैठक की मुझे बहुत खुशी है। यह रक्षा संबंधों को नए स्तरों तक ले जाता है।  यह उन लोगों का संकल्प और दूरदर्शिता है जो रिश्ते को लेकर न केवल यह देखते हैं कि यह क्या है, बल्कि यह क्या हो सकता है। ऐसे ही एक व्यक्ति मेरे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी हैं। उन्होंने आगे बोलते हुए पीएम मोदी को रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण देने के लिए धन्यवाद दिया। 
 
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ मध्य ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन से जुड़ा करार
इस दौरान भारत ने 16 वें राष्ट्र के तौर पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन से जुड़ा एक करार किया है। इसका उद्देश्य भारत को कूटनीतिक, रणनीति पुरोधा के साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी सॉफ्ट पावर के रूप में खुद को स्थापित करना है।

इसके तहत दोनों देश वेब सीरिज, सिनेमा, विज्ञापन, वृत्तचित्र और फिल्मों के प्रोडक्शन से जुड़े, पोस्ट प्रोडक्शन, ग्राफिक्स एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। इससे पहले भारत जर्मनी , ब्राजील, फ्रांस, न्यूजीलैंड पोलैंड, स्पेन, कनाडा, चीन, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, इजरायल, रुस, इटली और पुर्तगाल के साथ इस तरह के समझौते कर चुका है।  

जनरल रावत ऑफिसर्स एक्सचेंज प्रोग्राम स्थापित
पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के युवा सैनिकों के बीच संपर्क, मित्रता बढ़ाने के लिए जनरल रावत ऑफिसर्स एक्सचेंज प्रोग्राम स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम इसी महीने काम करना आरंभ कर चुका है।

पीएम अल्बनीज की प्रतिबद्धता और उत्साह दिखाता है उनका दौरा : क्वात्रा
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का भारत दौरा दिखाता है कि दोनों देशों के संबंधों को लेकर वह कितने प्रतिबद्ध और उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेता इस दौरे में व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों से संतुष्ट है। पीएम नरेंद्र मोदी और अल्बनीज ने पहले वार्षिक भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर वार्ता में शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात की योजना पिछले साल मार्च में बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें