विश्व कप में लगी चोट के बाद वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला चार मैचों से मौन है। भारतीय टीम बुधवार को जब यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में एक और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी तो बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने को बेताब होगा।
पढ़ें पूरी खबर-
हांगकांग में प्रदर्शन के चलते अफरातफरी, उड़ानें रद्द, ट्रंप बोले- चीन भेज रहा अपने सैनिक
हांगकांग में लंबे समय से चल रहा प्रदर्शन अब विकराल रूप ले रहा है। मंगलवार को जारी प्रदर्शन के दौरान हवाईअड्डे पर अफरातफरी मच गई, जिसके चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। काबू से बाहर होते प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने स्प्रे मिर्च का भी इस्तेमाल किया।
पढ़ें पूरी खबर-
दिल्ली: मलेरिया के 107, डेंगू के 47 और चिकनगुनिया के 20 मामले, हो सकती है और बढ़ोतरी
मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल अब तक मलेरिया के कुल 107 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू के 47 और चिकनगुनिया के अब तक 20 मामले सामने आ चुके हैं। तीनों जलजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन बारिश के बाद अचानक मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज होने से डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गई है।
पढ़ें पूरी खबर-
जम्मू-कश्मीर: केंद्र सरकार बोली- किसी की जान न जाए, इसलिए वहां लगाईं पाबंदियां
कश्मीर में लगी पाबंदियों का सरकार ने बचाव किया है। सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात देखते हुए वहां किसी की जान न जाए, इसलिए ये पाबंदियां लगाई गई हैं। एक शीर्ष अफसर ने बताया, लोगों की आवाजाही और संचार पर पाबंदी में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर-
न्यूजीलैंड की निगाह नंबर एक पर, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट आज से
विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के ठीक एक महीने बाद बुधवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के पास टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा।
पढ़ें पूरी खबर-