फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्व चैंपियनशिप से रोमांचक हो जाएंगा टेस्ट क्रिकेट'

Wed, 14 Aug 2019 06:46 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की कवायद से भविष्य की टेस्ट सीरीज अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएंगी। उन्होंने कहा,‘यह टेस्ट प्रारूप में स्वागतयोग्य कदम है। इससे हर टेस्ट मैच प्रासंगिक बन जाएगा। जब भी आप किसी टीम से खेलते हो यह प्रतिस्पर्धी होता है लेकिन अब हर कोई दो साल में टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना चाहेगा। यह इसका वास्तव में रोमांचक पक्ष होगा।’ 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने पहले एशेज टेस्ट में कई खराब फैसलों के बावजूद टेस्ट मैचों में तटस्थ अंपायरों का समर्थन किया है। पिछले हफ्ते एजबस्टन में हुए पहले एशेज टेस्ट में वेस्टइंडीज के अंपायर जोएल विल्सन और पाकिस्तान के अलीम दार के 10 फैसलों को खिलाड़ी डीआरएस की मदद से बदलवाने में सफल रहे थे। इसके अलावा कम से कम पांच और गलत फैसले थे जिनकी समीक्षा नहीं कराई गई।

अपने 13वें टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे विल्सन ने अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की जब उनके आठ फैसलों को खिलाड़ी सफलतापूर्वक बदलवाने में सफल रहे। लेकिन इसके बावजूद एमसीसी ने जोर देकर कहा है कि तटस्थ टेस्ट अंपायरिंग आगे बढ़ते हुए सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।
विज्ञापन


लंदन में मीडिया ने एमसीसी के क्रिकेट प्रमुख जान स्टीफनसन के हवाले से कहा, 'पिछले मैच के बाद बेशक इस पर अधिक ध्यान गया है। रिकी पोंटिंग ने गैर तटस्थ अंपायरों को वापस लाने की संभावना का जिक्र किया है और आईसीसी क्रिकेट समिति ने भी इस पर चर्चा की है। लेकिन सभी का मानना है कि अब भी तटस्थ अंपायरिंग काम कर रही है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें