फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: महाराष्ट्र चुनाव में CM योगी की छवि भुनाने की कोशिश, BJP नेता ने 'बंटवारे' वाले पोस्टर पर दी सफाई

Wed, 23 Oct 2024 07:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सियासत: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मुंबई में बंटोगे तो कटोगे वाले पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने समाज को एकजुट रहने का संदेश देने के लिए यह पोस्टर लगाए है।
विज्ञापन
मुंबई में लगे सीएम योगी के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए राज्य की राजनीति में जबरदस्त गर्माहट है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मुंबई में एक अजीबोगरीब पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई में उनकी तस्वीरों के साथ पोस्टर लगें है, जिसमे लिखा है कि बंटोगे तो कटोगे।
विज्ञापन


सीएम योगी का ये पोस्टर महाराष्ट्र की सियासत में चर्चा के केंद्र में आ गए है। बता दें कि मुंबई के अंधेरी इलाके में योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाला यह पोस्टर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विश्वबंधु राय ने लगाया है। 

विश्वबंधु राय ने दिया तर्क
भाजपा नेता विश्वबंधु राय ने पोस्टर को लेकर तर्क दिया कि कांग्रेस और विपक्षी दल समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।  इसलिए उन्होंने समाज को एकजुट रहने का संदेश देने के लिए यह पोस्टर लगाए है। उन्होने कहा कि उत्तर भारत के लोग योगी और उनके नारे बटोगे तो काटोगे के नारे पर विश्वास करते हैं। इसलिए हमने महाराष्ट्र में भी विपक्ष की चालों का जवाब देना शुरू कर दिया है, जिससे हरियाणा की तरह समाज एकजुट हो सके।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सीएम योगी की मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं की भारी मांग है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अभी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की जा रही है, लेकिन, राज्य में चुनाव प्रचार के लिए उनकी अधिक मांग है। प्रदेश की जनता की अपेक्षा के तहत महाराष्ट्र में योगी आदित्यनाथ की अधिक से अधिक चुनावी जनसभा आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें