वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
चौथे दिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्मला सीतारमण ने आठ क्षेत्रों में होने वाले ढांचागत सुधारों के बारे में चर्चा की। इन आठ क्षेत्रों में कोयला, मिनरल, रक्षा उत्पादन, हवाई क्षेत्र प्रबंधन, बिजली वितरण, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा शामिल हैं। इनमें से तीन क्षेत्रों कोयला, मिनरल और अंतरिक्ष को निजी क्षेत्र को भागीदारी के लिए खोल दिया। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बिजली वितरण में निजी कंपनियों को लाने की बात भी कही।
हालांकि, 20 लाख करोड़ के पैकेज में 7.35 करोड़ रुपये की योजनाओं का एलान प्रधानमंत्री की घोषणा से पहले किया जा चुका है। इस पैकेज में वह घोषणाएं भी शामिल की जा चुकी है। वित्त मंत्री ने इस पैकेज की किस्तें पेश करते हुए पहले दिन 5.94 करोड़ रुपये की योजनाएं पेश की थीं। दूसरे दिन 3.16 करोड़ रुपये की, तीसरे दिन 3.16 करोड़ रुपये की और चौथे दिन 58 हजार 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का खाका पेश किया।
पहली किस्त में किसके लिए क्या