फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएस विक्रमादित्य भी डिजिटल, लगाई गई एटीएम मशीन

Sun, 22 Jan 2017 05:37 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एटीएम मशीन
विज्ञापन
पहली बार देश के सबसे बड़े युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य विमानवाहक पोत पर शनिवार को एटीएम मशीन लगाई गई। कारवाड़ में नौसेना बेस पर तैनात इस युद्धपोत पर इस एटीएम को देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा संचालित किया जाएगा और इसका लाभ पोत पर तैनात 1500 नौसैनिक उठा सकेंगे। 
विज्ञापन



इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि पोत पर नकद निकासी, मिनी स्टेटमेंट, बैंक बैलेंस विवरण का इस्तेमाल और पिन नंबर बदलने की सुविधा एसबीआई द्वारा प्रदान की गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि जहाज पर जल्द ही प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) प्रणाली भी लगाई जाएगी। 

कर्नाटक नौसेना एरिया के फ्लैग अफसर कमांडिंग रेयर एडमिरल केजे कुमार और एसबीआई एमडी और ग्रुप एक्जीक्यूटिव रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईएनएस विक्रमादित्य के कमांडिंग अफसर कैप्टन कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा कि एटीएम मशीन से जहाज पर तैनात कर्मचारी अपने घरेलू वित्तीय जरूरतों का आसानी से प्रबंधन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें