फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections 2026: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार शुरू किया; सीएम ममता ने EC पर लगाए आरोप

Thu, 19 Mar 2026 03:04 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Assembly Election Updates: देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनावी चौसर पर कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स अमर उजाला की इस खबर में जानिए
विज्ञापन
चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल-मई में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा के बाद मतदान और नतीजों के साथ-साथ चुनाव से जुड़ी तमाम तारीखों का एलान कर चुका है। राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नाम का एलान करना भी शुरू कर दिया है। कहीं चुनावी घोषणा पत्र के वादों से जनता को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं, तो किसी राज्य में क्षेत्रीय अस्मिता को मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कई राजनीतिक दलों के बड़े चेहरे जनसभाओं के माध्यम से जनाधार बढ़ाने की कवायद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कैसा राजनीतिक माहौल है? आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब किस राज्य में कौन सी सियासी गतिविधि सुर्खियां बटोर रही है? राजनीतिक दलों के बीच कैसे सियासी गठजोड़ पर मंथन हो रहा है? विधानसभा सीटों पर उतारे जा रहे प्रत्याशियों में कौन कद्दावर उम्मीदवार है, किसे पहली बार किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है? राजनीतिक धुरंधरों में किसके पास विरासत की ताकत है? कौन पहली बार राजनीतिक अखाड़े में दांव-पेंच आजमाने आ रहा है? सियासी चौसर पर कितने नए राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी पहली बार अपना भाग्य आजमाएंगे?

ऐसे तमाम सवालों से जुड़े अपडेट्स अमर उजाला की इस रिपोर्ट में एक ही जगह पर पढ़ें...

भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू: शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ भरी हुंकार

पश्चिम बंगाल में भाजपा का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क के दौरान हुंकार भरी। उन्होंने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की बात भी कही। अधिकारी ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट पर भाजपा का अभियान शुरू किया। वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चकबेरिया रोड पर भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद अधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक रैली भी निकाली। ममता बनर्जी को 'घुसपैठियों और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाला नेता बताते हुए शुभेंदु अधिकारी ने मतदाताओं से टीएमसी को हराने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी छोटे दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। चकबेरिया में भाजपा की रैली के दौरान टीएमसी के समर्थक भी जमा हो गए, जिससे तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन

सिविक वॉलंटियर्स को बढ़ा बोनस
पश्चिम बंगाल सरकार ने सिविक वॉलंटियर्स और विलेज पुलिस वॉलंटियर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए एड-हॉक बोनस की राशि बढ़ाकर 7400 रुपये प्रति व्यक्ति कर दी है। यह लाभ पश्चिम बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और विलेज पुलिस वॉलंटियर्स को मिलेगा। इससे पहले इन्हें 6800 रुपये प्रति वर्ष बोनस दिया जा रहा था।

वित्त विभाग (ऑडिट शाखा) ने 27 फरवरी 2026 को जारी मेमो के तहत इस राशि को संशोधित किया था। इसके बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलने पर यह आदेश लागू कर दिया गया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बोनस की राशि संबंधित बजट मद से दी जाएगी। इस फैसले से हजारों वॉलंटियर्स को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें