विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के इस प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य शीर्ष नेता भी पार्टी मुख्यालय पर मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद यहां पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
ज्ञानी लोग यूपी की जनता को सिर्फ जातिवाद के तराजू से तौलते थे: मोदी
उन्होंने कहा कि मैं खुद दुख अनुभव करता था कि ज्ञानी लोग यूपी की जनता को सिर्फ जातिवाद के तराजू से तौलते थे। मैं समझता हूं कि यूपी के नागरिकों को जातिवाद की बाड़ेबंदी में बांध कर वे पूरे यूपी और उसके नागरिकों का अपमान करते थे। कुछ लोग ये कह कर यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही जाति है, लेकिन यूपी के लोगों ने दिखा दिया है। 2014, 2017 और 2021 के बाद अब 2022 में देख रहे हैं कि हर बार यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है।
पीएम बोले- यूपी के लोगों ने इनको सबक दिया
उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों ने इनको सबक दिया है और ये सबक उन्हें सीखना होगा कि यूपी का व्यक्ति पढ़ा लिखा है। उन्होंने सबक दिया है कि जाति की गरिमा और जाति का मान देश को जोड़ने के लिए होना चाहिए, देश को तोड़ने के लिए नहीं होना चाहिए। ये यूपी के लोगों ने चार चुनाव में कर के दिखाया है। मैं ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद कुछ राजनीतिक ज्ञानियों ने कहा था कि भाई 2019 की जीत में क्या है, ये तो 2017 में ही तय हो गई थी। क्योंकि 2017 में यूपी का नतीजा आय़ा था। मैं मानता हूं कि इस बार ये ज्ञानी जरूर कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करुंगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वह आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की मजबूती को, देश की मजबूती को एक अहम स्थान के तौर पर विकसित करेंगे। ये मेरा विश्वास है। पंजाब में भाजपा एक शक्ति के रूप में उभरनी है, ये मैं अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं।
कोरोना से लड़ाई के बीच हुए चुनाव
उन्होंने कहा कि ये चुनाव ऐसे समय में हुए थे, जब दुनिया 100 साल के सबसे बड़े संकट कोरोना महामारी से लड़ रही थी। ये जैसे कुछ कम था, तो युद्ध ने भी विश्व की चिंताएं बढ़ाई हैं। इन परिस्थितियों में दुनियाभर की सप्लाई चेन छिन्न-भिन्न हो गई है। भारत ने इन समस्याओं से निपटने के लिए जो कदम उठाए, आर्थिक स्तर पर जो फैसले लिए। गरीब कल्याण के लिए जो फैसले लिए। उन्होंने भारत को संभलकर आगे बढ़ने में बहुत मदद की है। भारत बच पाया है क्योंकि हमारी नीतियां जमीन से जुड़ी रहीं। हमारे प्रयास निष्ठा के मार्ग पर बढ़ते रहे। जहां-जहां डबल इंजन की सरकार रही, वहां जनता के हितों की डबल सुरक्षा हुई और विकास कार्यों की गति भी तेज हुई।
यूक्रेन-रूस युद्ध का भी जिक्र किया
उन्होंने कहा कि इस समय जो युद्ध चल रहा है, उसका प्रभाव प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दुनिया के हर देश पर पड़ रहा है। बातचीत से हर समस्या को सुलझाने के पक्ष में है। लेकिन जो देश सीधे जंग लड़ रहे हैं। भारत का उनका आर्थिक और सुरक्षा की दृष्टि से नाता है। भारत की बहुत सारी जरूरतें इन देशों से जुड़ी हैं। भारत बाहर से जो कच्चा तेल मंगाता है, उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ रही हैं। कोयला हो, गैस हो, फर्टिलाइजर हो सभी की कीमतों में उछाल आ रहा है। युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। विकासशील देशों को इस वक्त कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस वैश्विक संकट में इस बार के बजट पर नजर डालें तो एक विश्वास पैदा होता है। देश आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि दुनियाभर में बने इस वातावरण में उथल-पुथल से भरे माहौल में भारत की जनता ने विशेषकर की उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने अपनी दूरदृष्टि का परिचय दिया है। भारत के मतदाताओं ने जिस तरह इन चुनावों में सरकारों के लिए वोट दिया है, वह इस बात का परिचायक है कि लोकतंत्र भारतीयों की रगों में है।
गरीबों को घर, राशन और वैक्सीन पर बात की
उन्होंने कहा कि आज इस संकट की स्थिति में मैं अपनी कुछ चिंताएं व्यक्त करना चाहता हूं। देश का नागरिक राष्ट्रनिर्माण में जुटा है, लेकिन हमारे यहां कुछ लोग लगातार राजनीति का स्तर गिराते जा रहे हैं। इन चुनावों में मैंने लगातार विकास की बात की। गरीबों को घर, राशन, वैक्सीन, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात की।
उन्होंने कहा कि मैंने राज्य के लोगों को बताया था कि मैं किसी के परिवार के खिलाफ नहीं हूं। मैं लोकतंत्र की चिंता करता हूं और सभी ज्ञानियों को कहता हूं कि लोकतंत्र के तराजू पर इन चीजों को तौल के देखो। मैंने लोगों को बताया कि कैसे परिवारवादी राजनीति उनके राज्य का कितना नुकसान कराती है। मुझे खुशी है कि मतदाताओं ने इस बात को समझते हुए विकास को वोट दिया और लोकतंत्र को मजबूत किया।
परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
परिणाम आने वाले 25 वर्षों के संकल्पों का प्रतिबिंब: मोदी
उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम आने वाले 25 वर्षों के हमारे राष्ट्रीय संकल्पों को प्रतिबिंबित करते हैं। यहां दो पटरियों पर एक साथ तेजी से काम करने वाले हैं। एक तरफ गांव, गरीब, छोटे किसान, लघु उद्मी, उनके कल्याण पर हमारा जोर है। दूसरी तरफ देश के संसाधनों और युवाओं को नई शक्ति देकर हम आत्मनिर्भर बना रहे हैं। देश का युवा अपने हुनर और क्षमता से दुनिया को समाधान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम आने वाले 25 वर्षों के हमारे राष्ट्रीय संकल्पों को प्रतिबिंबित करते हैं। यहां दो पटरियों पर एक साथ तेजी से काम करने वाले हैं। एक तरफ गांव, गरीब, छोटे किसान, लघु उद्मी, उनके कल्याण पर हमारा जोर है। दूसरी तरफ देश के संसाधनों और युवाओं को नई शक्ति देकर हम आत्मनिर्भर बना रहे हैं। देश का युवा अपने हुनर और क्षमता से दुनिया को समाधान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि चुनौतियां कितनी भी कठिन क्यों न हो, लेकिन जीतने का संकल्प हमारा उससे भी बड़ा होगा। साथियों इतना बड़ा भव्य विजन भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया गया है। इसलिए हमारे मतदाता अभिनंदन के अधिकारी हैं।
नड्डा बोले- भाजपा को उत्तर प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया