फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम: गुलाम नबी आजाद ने कहा, भाजपा की सरकारों के खिलाफ जनता में है निराशा

Tue, 11 Dec 2018 11:42 AM IST
नई दिल्ली, भाषा 
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के रुझानों में कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ जनता में निराशा है।

विज्ञापन


आजाद ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, "भाजपा की केंद्रीय और राज्य सरकारों के खिलाफ निराशा है और यह निराशा बढ़ती जाएगी। केंद्र सरकार के पास कुछ महीने का समय है, चाहे तो वह जनसरोकारों की बात कर ले।" 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, "यह, 56 इंच के सीने वाले नेता के अहंकार और नकली चाणक्य के अहंकार को थप्पड़ मिला है। महागठबंधन के नेता राहुल गांधी हैं। महागठबंधन के नेता मिलकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस तीनों राज्यों में सरकार बनाने की स्थिति की तरफ बढ़ रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें