भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी सत्ता में मां, माटी और मानुष के लिए आई थीं। मां की चिंता नहीं हुई। जहां तक माटी का सवाल है, उन्होंने बंगाल को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां तक मानुष का सवाल है, यहां मानुष की जान की कोई कीमत नहीं है।
हुगली में जेपी नड्डा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी नंदीग्राम में हार रही हैं।
तमिलनाडु: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उदगमंदलम विधानसभा में रोड शो किया। बता दें कि राज्य में छह अप्रैल को 234 सीटों के लिए मतदान होना है।