फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Thu, 08 Nov 2018 11:25 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- कांग्रेस नेता आरसी खुंटिया ने कहा- तेलंगाना में 14 सीटों पर टीडीपी, 8 पर तेलंगाना जन समिति, 3 पर सीपीआई और बाकी 93 सीटों पर कांग्रेस लडे़गी। 



- चुनाव आयोग ने मिजोरम चुनाव के लिए नामांकन की तारीख बढ़ाने की भाजपा की अपील अस्वीकार की। 

- मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 



- मध्यप्रदेश : भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस सूची में 32 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची के साथ ही भाजपा ने अब तक 215 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। 

यहां देखें तीसरी सूची भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, आकाश विजयवर्गीय और कृष्णा गौर को भी टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजस्थान : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवाली के त्योहार पर एचआईवी पीड़ित बच्चों से मुलाकात और उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
 



- छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे विभिन्न समाजों के साथ दीपावली मिलन समारोह में भाग लेंगे। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें