पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
विज्ञापन
- मध्यप्रदेश : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय यात्रा पर आज मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं। शाह चुनावी रणनीति बनाने पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा करेंगे।