फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बवाल: अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक झड़प में दो की मौत, 9 पुलिसकर्मी घायल, कैमरामैन गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 09:48 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरांग

सार

असम सरकार ने दरांग जिले के ढोलपुर गोरुखुटी गांव में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और इसी दौरान ये झड़प हुई। इसके तहत 800 परिवारों को हटाया गया।
विज्ञापन
असम में झड़प - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के दरांग जिले के सिपाझार में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा नौ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। ये झड़प तब हुई जब पुलिसकर्मियों की एक टीम अतिक्रमण हटाने के लिए इलाके में गई थी।  

विज्ञापन


असम सरकार ने दरांग जिले के सिपाझार के गोरुखुटी गांव में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था। इसके तहत करीब 800 परिवारों को हटाया गया। असम सरकार का दावा है कि ये लोग यहां अतिक्रमण करके रह रहे थे। इस गांव में ज्यादातर पूर्वी बंगाल मूल के लोग रहते हैं।  

जिले के एसपी सुशांत बिस्वा सरमा ने कहा कि हिंसा में नौ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के मुताबिक दो प्रदर्शनकारियों को गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।  
विज्ञापन


स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि इस संबध में दिखाए जा रहे वीडियो में नजर आ रहे कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। असम सीआईडी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर ट्वीट किया- मैं राज्य के भाई और बहनों के साथ हूं। भारत का कोई भी नागरिक ऐसे बर्ताव का हकदार नहीं है। 

जांच का एलान
इस बीच असम सरकार ने दरांग जिले के ढालपुर इलाके में हुई पुलिसकर्मियों सहित दो नागरिकों की मौत और कई अन्य लोगों को घायल करने की परिस्थितियों की जांच करने का फैसला किया है। गुवाहाटी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में यह जांच की जाएगी। असम सरकार ने गुरुवार को यह आदेश जारी किए।
 

जानकारी के मुताबिक, इस गांव में पहली बार जून में भी ऐसा ही अभियान चलाया गया था। इसके बाद एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने यहां का दौरा किया था। कमेटी ने बताया था कि तब 49 मुस्लिम परिवार और एक हिंदू परिवार को यहां से हटाया गया था।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें