कृषि मंत्री अतुल बोरा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कृषि ज्ञान केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हम 816 ग्रामीण कृषि उपकरण बैंक बनाने की प्रक्रिया में हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्यभर के चार लाख किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (एसएचसी) का वितरण शुरू किया। एक आधिकारिक कार्यक्रम में सीएम सरमा ने बताया कि सरकार 10 लाख एसएचसी वितरित करने की योजना बना रही है। उनमें से चार लाख कार्ड पहले से ही वितरित होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में मिट्टी की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए प्रयोगशालाओं की संख्या पहले के छह से बढ़ाकर 26 कर दी गई है।
विज्ञापन
सीएम सरमा ने कहा, "हमारे कृषक बंधु आत्मनिर्भर असम के सूत्रधार हैं। मैं आज हमारे किसानों के लिए कई पहल समर्पित कर रहा हूं। एसएचसी के वितरण के अलावा कृषि मशीनें किसानों को सौंपी गईं।" कृषि मंत्री अतुल बोरा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कृषि ज्ञान केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हम 816 ग्रामीण कृषि उपकरण बैंक बनाने की प्रक्रिया में हैं। पहले हमारे पास ऐसे 80 बैंक थे। उन्होंने बताया कि सरकार भी 93 कृषि ज्ञान केंद्र और 93 कृषि विकास कार्यालय शुरू कर रही है।
असम के मुख्यमंत्री ने सोमवार को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में 385 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार पहले ही अपना चुनावी वादा पूरा कर चुकी है। आधिकारिक कार्यक्रम में सीएम सरमा ने बताया कि इन नई नियुक्तियों के साथ उनके पदभार संभालने के बाद अब तक 125,030 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार पहले ही चुनावी वादा पूरा कर चुकी है। असम के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतने पारदर्शी तरीके से इतनी नौकरियां नहीं निकाली। बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा ने राज्य में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। सीएम सरमा ने कहा कि लगभग 35,000 अतिरिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और मई 2025 तक कुल भर्तियों की संख्या 150,000 से अधिक होने की उम्मीद है।