फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम के गुवाहाटी में बड़ा सड़क हादसा, इंजीनियरिंग के सात छात्रों की मौत, कई घायल

Mon, 29 May 2023 10:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Assam, Guwahati, Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गुवाहाटी में रविवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां के जालुकबाड़ी क्षेत्र में रविवार रात करीब एक बजे सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के सात छात्रों की मौत हो गई। तीन छात्रों समेत छह घायल हैं। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के 10 छात्र आज सुबह एक कार में कॉलेज परिसर से निकले थे। रास्ते में उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर सभी के शव निकाले। उन्होंने कहा कि तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान अरिंदम भल्लाल, राजकिरण भुइयां, नियार डेका, कौशिक डेका, एमोन गायन, उपांगशु सरमा व कौशिक मोहन के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा, प्रथम दृष्टया यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें