फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल्सः कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, हाथों में तिरंगा लेकर निकली युवाओं की टोली

Sun, 27 Jul 2025 05:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एन. अर्जुन, ऑइजोल

सार

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और युवाओं में गजब की देशभक्ति देखने को मिली। हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता की जय के नारे लगाते जब स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं की टोली निकली, तो देखने वाले लोग देखते ही रह गए। असम राइफल्स ने विजय दिवस के मौके पर कई जगह खास कार्यक्रमों का आयोजन किया।
 
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर हाथों में तिरंगा लिए स्कूल के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राइफल्स को अक्सर "पूर्वोत्तर के प्रहरी" और "पहाड़ी लोगों के मित्र" उपनाम से पुकारा जाता है। यह उपनाम शायद ऐसे ही नहीं दिया गया होगा। उसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला कारगिल विजय दिवस-2025 को, जब मिजोरम में कई जगह पूरे देश के साथ असम राइफल्स ने यहां के विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों और युवाओं के साथ मिल कर कारगिल विजय दिवस मनाया। स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और युवाओं में गजब की देशभक्ति देखने को मिली। हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता की जय के नारे लगाते जब स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं की टोली निकली, तो देखने वाले लोग देखते ही रह गए। असम राइफल्स ने विजय दिवस के मौके पर कई जगह खास कार्यक्रमों का आयोजन किया। विजय दिवस के मौके पर असम राइफल्स के कमांडर और वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय सेना के शौर्य और वीरता की कहानियां बता कर, विद्यार्थियों और युवाओं में देश भक्ति का जज्बा भर दिया।

विज्ञापन

सियाहा जिले में "कंपनी कमांडर के साथ एक दिन" कार्यक्रम आयोजित
असम राइफल्स ने मिजोरम के न्यू सियाहा स्थित सदर्न इंग्लिश कॉम्प्रिहेन्सिव एकादमी के छात्रों के लिए "कंपनी कमांडर के साथ एक दिन" कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय, विशेषकर युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना था। कार्यक्रम में कुल छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक और सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें रस्साकशी, बोरी दौड़ और "हिट द टिन" जैसे खेल शामिल थे। इन खेलों ने छात्रों में टीम भावना और खेल भावना को प्रोत्साहित किया। कंपनी कमांडर की उपस्थिति ने युवाओं को एक सैन्य अधिकारी के जीवन और भूमिका को करीब से जानने का अवसर प्रदान किया। यह कार्यक्रम छात्रों को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम भी बना। छात्रों ने इसके लिए असम राइफल्स के प्रति अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त की।



सांगाउ, खावबुंग और फरकावन के लोगों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
असम राइफल्स ने शनिवार को मिजोरम के ही सांगाउ, खावबुंग और फरकावन में करगिल विजय दिवस को गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस मौके पर असम राइफल्स के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह की शुरुआत शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर असम राइफल्स के जवानों, 6 पूर्व सैनिकों, 1 वीर नारी, स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


समारोह के अंतर्गत पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें करगिल विजय दिवस के महत्व पर चर्चा की गई और करगिल युद्ध के वीर योद्धाओं के साहसिक कारनामों को याद किया गया। इस संवाद ने सशस्त्र बलों और स्थानीय समुदाय के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ किया। दिन का समापन बड़ाखाना (सामूहिक भोज) के आयोजन के साथ हुआ, जिसमें जवानों, पूर्व सैनिकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। असम राइफल्स राष्ट्र निर्माण और जनसंपर्क में अपनी भूमिका को आगे बढ़ाते हुए, ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव को लगातार मजबूत कर रही है।


लांगतलाई के परवा-I गांव में विशेष व्याख्यान का आयोजन
करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में असम राइफल्स लांगतलाई जिले स्थित परवा-I गांव में एक विशेष व्याख्यान का आयोजित किया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान असम राइफल्स के जवानों ने छात्रों को करगिल विजय दिवस के महत्व, भारतीय सैनिकों की वीरगाथाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं देशभक्ति के मूल्यों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जहां देशभक्ति गीतों के गीतों ने समां बांधा। वहीं एक इंटरएक्टिव सत्र में विद्यार्थियों के सवालों के समाधान भी हुए। नई पीढ़ी का भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवशाली विरासत से परिचय भी हुआ। कार्यक्रम से पहले और कार्यक्रम के बाद के जो माहौल था, उसने बताया कि इस सत्र ने छात्रों और शिक्षकों के मन में गौरव, सम्मान और प्रेरणा की भावना जागृत की। शिक्षकों और छात्रों ने इस आयोजन के लिए असम राइफल्स का हृदय से धन्यवाद किया और युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के इस प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें