बताया जा रहा है कि गिरफ्तार खूंखार आतंकवादी क्षेत्र में कैडरों की भर्ती के लिए नौजवानों को उकसाता था और कई अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था। सेना और पुलिस इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है क्योंकि इसकी गिरफ्तारी के बाद इस क्षेत्र में एनएससीएन-आईएम को तगड़ा झटका लगा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में असम राइफल्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक खूंखार आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। लोंगडिंग शहर में गिरफ्तार किया गया आतंकी एनएससीएन-आईएम का है। मंगलवार को सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार आतंकी की पहचान स्वयंभू एसएस लेफ्टिनेंट कर्नल अनोक वांगसु के रूप में हुई है। गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता ने बताया एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार को असम राइफल्स और लोंगडिंग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घर पर छापा मारा। इस छापे के दौरान स्वयं को आतंकवादी संगठन एनएससीएन-आईएम का एसएस लेफ्टिनेंट कर्लन बताने वाले खूंखार आतंकवादी अनोक वांगसु को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह वांचो क्षेत्र का एरिया कमांडर है। उसके पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और जबरन वसूली के पैसे भी बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक, वह इस क्षेत्र में कैडरों की भर्ती के लिए नौजवानों को उकसाता था और कई अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था। सेना और पुलिस इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है क्योंकि इसकी गिरफ्तारी के बाद इस क्षेत्र में एनएससीएन-आईएम को तगड़ा झटका लगा है। पकड़े गए उग्रवादी को आगे की जांच के लिए लोंगडिंग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।