फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: CM हिमंत पर कांग्रेस हमलावर, गौरव गोगोई ने बताया असम का जिन्ना, भूपेन बोरा के इस्तीफे पर भी टिप्पणी

Wed, 18 Feb 2026 12:44 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

असम में इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव के शेड्यूल की घोषणा से पहले ही राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे पर भी टिप्पणी की है। जानिए गोगोई ने क्या कुछ कहा?
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सियासी अखाड़े में दंगल से पहले सत्ताधारी दल- भाजपा और विपक्षी पार्टी- कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कांग्रेस हमलावर है। प्रदेश से निर्वाचित लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने सीएम को असम का जिन्ना बताया है। उन्होंने पूर्व असम प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा के इस्तीफे पर भी टिप्पणी की है। गोगोई ने कहा कि भाजपा का दामन थामने वाले लोग कांग्रेस के लिए कोई अहमियत नहीं रखते।

विज्ञापन


असम के जिन्ना हैं मुख्यमंत्री हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोराह को कांग्रेस का 'अंतिम हिंदू नेता' बताया है। इस टिप्पणी पर एक सवाल के जवाब में गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और सीएम हिमंत 'असम के जिन्ना' हैं। उन्हें राजनेताओं को 'हिंदू प्रमाण पत्र' देना बंद कर देना चाहिए।

कांग्रेस का अस्तित्व सागर जैसा
बकौल गौरव गोगोई, 'कांग्रेस सागर की तरह है; हम सब उसमें पानी की बूंदें मात्र हैं। कांग्रेस हमारे पिता और पूर्वजों के अस्तित्व से भी बहुत पहले से मौजूद है। भूपेन बोरा के जाने से विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

सीएम हिमंत पर और किन मुद्दों पर बरसी कांग्रेस?
गौरव गोगोई ने बुधवार को गुवाहाटी में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा, 'भाजपा में कांग्रेस के पुराने नेता भरे पड़े हैं, जो राज्य में कांग्रेस के 15 साल के शासनकाल के दौरान सबसे ज्यादा भ्रष्ट थे।' पूर्व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर गोगोई ने कहा, सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने वाले लोग अपने राजनीतिक सफर में 'महत्वहीन' हो चुके हैं। उनका भी यही हश्र होगा।


कई राजनीतिक दलों का अस्तित्व खतरे में है
गोगोई ने पूर्व सीएम सोनोवाल का जिक्र करते हुए कहा, सरबानंद सोनोवाल और कई अन्य लोगों का उदाहरण हम देख सकते हैं। एजीपी पार्टी (सोनोवाल की पिछली पार्टी) विलुप्त होने की कगार पर है। मुझे नहीं लगता कि भूपेन बोरा के भाजपा में शामिल होने के बारे में विशेष रूप से कुछ कहने की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनावों में मुकाबला 'असली कांग्रेस और पुरानी कांग्रेस' के बीच होगा।

तेजी से बदलती असम की सियासी फिजाओं से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें भूपेन बोरा के इस्तीफे से गरमाई असम की सियासत
विज्ञापन

गौरतलब है कि भूपेन बोरा के इस्तीफे की खबर बीते 16 फरवरी को आई थी। चंद घंटे बाद ही इस्तीफे के खंडन की वीडियो भी सामने आई। बोरा के यू-टर्न और हिमंत के भाजपा में शामिल होने के ऑफर के बाद राज्य की सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी। बोरा के इस्तीफे के पीछे ताकतवर मुस्लिम नेता रकीबुल हसन का हाथ माना जा रहा है। चुनाव से चंद हफ्ते पहले तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच गौरव गोगोई के आक्रामक तेवरों को कांग्रेस की रणनीति की तरह भी देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी भी असम दौरा करेंगी। प्रियंका प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों को धार देने वाली हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें