फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: अवैध ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस ने जब्त की ड्रग लॉर्ड बाबा हजारिका की अवैध संपत्ति

Mon, 21 Feb 2022 10:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहावटी

सार

असम में पुलिस ने अवैध ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने ड्रग लॉर्ड बाबा हजारिका की अवैध संपत्ति जब्त की।
विज्ञापन
असम पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में पुलिस अपराधियों, तस्करों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ एक्शन में है। ताजा मामला असम के कार्बी आंगलोंग के खटखटी का है। यहां असम पुलिस ने संदिग्ध ड्रग सरगना बाबा हजारिका के खिलाफ कार्रवाई की है। असम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्रग लॉर्ड बाबा हजारिका द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया है। बता दें कि ड्रग लॉर्ड बाबा हजारिका को जनवरी महीने में आंगलोंग जिले से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने पुलिस की इस कार्रवाई  की जानकारी ट्वीट कर दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि संभवत: देश में पहली बार हमने कार्बी आंगलोंग के ड्रग माफिया बाबा हजारिका द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी को स्थानांतरित किया। उन्होंने कहा कि कार्बी आंगलोंग पुलिस द्वारा वित्तीय जांच किए जाने के बाद ऐसा किया गया।
विज्ञापन

अपने अगले ट्टीट में उन्होंने लिखा कि नशीले पदार्थों के खतरे के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक मिसाल कायम हुई है। हम होंगे कामयाब।

पिछले साल मई में हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली दूसरी भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद से असम पुलिस अवैध ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें